गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सहजनवा के दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय भाषण एवं रील प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्वयंसेविका सौम्या पाण्डेय ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, रील प्रतियोगिता में स्वयंसेविका सृष्टि दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवांवित किया। कार्यक्रम में समन्वयक धनंजय पांडेय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.