गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक में प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने गोरक्ष एन्क्लेव में पेंट एवं फिनिशिंग के कार्य में देरी पर पांच लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने फर्म को निर्देशित किया कि जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। राप्तीनगर विस्तार के पास सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी समय से नहीं पूरा होने पर प्रभारी मुख्य अभियंता ने काम करा रही फर्म पर भी जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि जंगल तुलसीराम बिछिया एवं बाबा गंभीरनाथ नगर के मानबेला में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निर्माण जोरों पर है। प्रभारी मुख्य अभियंता ने मई तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। खोराबार आवासीय योजना की समीक्षा के दौरान अवर अभियंता आज्ञाराम वर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.