गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरक्ष इन्क्लेव ग्रुप हाउसिंग आवासीय योजना में एक मुश्त भुगतान करने वाले 70 आवंटियों को बढ़ी लागत में राहत देने की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने ऐसे आवंटियों की मांग पर परियोजना की बढ़ी हुई कास्टिंग पर विचार कर पुन: मूल्यांकन कर संशोधन किए जाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने समिति को सात कार्य दिवस में अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। गोरक्ष इन्क्लेव ग्रुप हाउसिंग आवासीय योजना के आवंटियों का कहना है कि उन्होंने उन्होंने आवंटित फ्लैटों की पूर्व निर्धारित लागत का एकमुश्त भुगतान 31 अगस्त 2022 तक कर दिया था, लेकिन परियोजना अब भी निर्माणाधीन है। इसके बावजूद उन्हें बढ़ी हुई लागत का बोझ उठाने के लिए कहा जा रहा है, जो उनके लिए अनुचित है। आवंटियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.