महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक नगर पंचायत स्थित प्राचीन गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लगने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। नगर पंचायत का प्रयास है कि यह ऐतिहासिक मेला धार्मिक गरिमा के साथ-साथ सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप में संपन्न हो। ईओ व सभासदों ने मेले की तैयारियों का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिया। गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी का भोग अर्पित करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नगर ...