गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर एनेक्सी भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से जनपद और ब्लॉक स्तर पर, कृषि, बागवानी, पशुपालन, रेशम और गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले किसानों को 4.28 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। जनपद स्तर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन, रेशम और गन्ना उत्पादन में 19 किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये की धनराशि मिलेगी। वहीं, ब्लॉक स्तर पर इन्हीं श्रेणियों में प्रथम आए 100 किसानों को 2000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि विजेता किसानों को शाल, माला और प्...