मुंगेर, जनवरी 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नेत्र रोगियों के इलाज के लिए देश भर में चर्चित डा. श्राफ चैरिटी आई हॉस्पीटल दरियागंज नई दिल्ली की मुंगेर शाखा का शुभारंभ गुरूवार को शहर के गोयनका धर्मशाला में हुआ। पहले दिन ओपीडी में 180 नेत्र रोगियों की जांच की गई। जिसमें 97 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। सभी मरीजों को जांच व दवा के साथ मोतियाबंद के आपरेशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। चैरिटी नेत्र हास्पीटल के निदेशक डा.आनन्द सूदन व सर्जन डा.सुनील कुमार ने बताया कि यहां के लोगों को अब बड़े शहर में जाकर नेत्र की जांच व आपरेशन कराने की जरूरत नहीं होगी। नेत्र संबंधी सभी बीमारी का इलाज व आपरेशन चैरिटी अस्पताल में विशेषज्ञ नेत्र सर्जन द्वारा लेटेस्ट टेक्रोलॉजी से किया जाएगा। गोयनका और योगाश्रम के सहयोग से खुले इस चैरिटी नेत्र हॉस्पीटल में गरीबों के लिए फ्...