बोकारो, फरवरी 8 -- गोमिया में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू पंचायत अंतर्गत बेलडीह मैदान में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन गोमिया प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी, बड़की पुन्नू मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार, पंसस पारसनाथ सिंह, उप मुखिया दसई सोरेन, टिकाहारा पंसस पप्पू मांझी, बड़की चिदरी पंसस सरजू रविदास, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बबलू सिंह व कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के वरिष्ठ प्रधान रंजय कुमार सिंह ने किया। केवीके पेटरवार के रंजय कुमार सिंह ने किसानों को मिट्टी जांच कराने एवं उन्नत किस्म के बीज लगाने की सलाह दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीप नारायण राजवार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी, जबकि राजकिशोर मिश्रा ने कल्या...