बोकारो, जनवरी 2 -- गोमिया में नए साल का गर्मजोशी से स्वागत गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड में नए साल का पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपने तथा परिवारजनों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। गोमिया मोड़ स्थित काली मंदिर, बैंक मोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर व स्वांग स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही। वहीं बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने भी निकले। कर्माटांड़ के समीप इंटेक टावर, खम्हरा के पास कोनार नदी तट व कोनार डैम सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई, जहां परिवार और मित्रों के साथ जायकेदार व्यंजनों का आनंद लिया गया। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन के पदाधिकारी ...