बोकारो, सितम्बर 9 -- गोमिया। गोमिया बस्ती के सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर के परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद (टीवीएस) की अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद (राजू) के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात समिति के महासचिव रामचंद्र प्रसाद (रामू) ने पिछले बार संपन्न हुए पूजा के आय-व्यय का बुरा प्रस्तुत किया। वहीं अध्यक्ष ने कहा आगामी दुर्गा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नए कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदीप कुमार एवं उप कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया। राकेश कुमार, मुकेश कुमार, शंकर प्रसाद, रामदेव प्रसाद, सुरेश प्रसाद, दीपक कुमार, नरेश प्रजापति, बलदेव साव, अरविंद कुमार, रविंद्र साहू, प्रयाग साव, भोला साव, बिगन साव, राजेश कुमार, लक्ष्मण साव, जीतन साव, तेजलाल साव, संजय कुमार,...