बोकारो, मई 18 -- गोमिया। प्रखंड भाजपा द्वारा 19 मई को गोमिया में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर शनिवार को गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में भाजपा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने की, जबकि बोकारो जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। निर्णय लिया गया कि पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को दिए गए जवाबी कार्रवाई से देशवासियों में गर्व और उत्साह है। इस मनोबल को और प्रोत्साहन देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा डॉ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में आयोजित होगी। ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष चंदना डे, दीपक ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, उषा देवी, र...