बोकारो, अक्टूबर 6 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत की लापता मुखिया सपना कुमारी को गोमिया पुलिस ने रांची से सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में रखा है और उनका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मालूम हो कि मुखिया सपना कुमारी इसी 2 अक्टूबर को अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थीं। गांधी जयंती में शामिल होने के बाद वे घर लौटीं और कुछ ही देर बाद पैदल ही घर से निकल गईं। आश्चर्य की बात यह रही कि वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गई थीं। इसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।मुखिया के लापता होने से परिजनों के साथ-साथ पूरे पंचायत और प्रखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म था। घर का वातावरण भ...