बोकारो, फरवरी 5 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी बासुदेव यादव के जमीन पर बुधवार को बोरिंग के दौरान अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। बताया गया कि लगभग 660 फीट गहराई तक बोरिंग होते ही जमीन से आग निकलने लगी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मुकेश यादव ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईईएल कंपनी के फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ देर के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.