बोकारो, फरवरी 7 -- गोमिया। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के सुदूर गांवों में जंगली हाथियों के द्वारा जान-माल का नुकसान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते गुरुवार की रात टिकाहारा पंचायत के केरी गांव में पांच हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। कई घरों के दरवाजे तोड़ दिए और खेत-बारी में लगी फसलों को तहस-नहस कर दिया। जानकारी के अनुसार सबसे पहले दिलीप मुर्मू के घर का दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद बालेश्वर कुमार हेम्ब्रम और सुगन तुरी के घरों के दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। हाथियों ने बारी में लगे आलू की फसल को रौंद डाला। संतोष तुरी और बुधन मांझी के घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया। वहीं लालजी मांझी व राजेश करमाली के खेतों में लगी आलू की फसल तथा मोतीराम मांझी के गेहूं की फसल को भी नष्ट कर दिया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ा पीटकर किसी तरह हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.