हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता। श्री गौ रक्षा समिति ने सोमवार को एक दिवसीय प्रतीक्षा कार्यक्रम का आयोजन बुद्ध पार्क में किया। जिसमें संकल्प लिया कि गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक केंद्र सरकार इस पर निर्णय नहीं लेती या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती स्वयं प्रतीक्षा समाप्त करने का आदेश नहीं देते। समिति ने स्पष्ट किया कि यह प्रतीक्षा यात्रा बुद्ध पार्क में निरंतर जारी रहेगी। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो भविष्य में आंदोलन उग्र रूप लेगा। कार्यक्रम में समिति के संयोजक संतोष कबड़वाल ने समिति के पंजीकरण और प्रदेशभर में संगठन विस्तार की घोषणा की। चेताया कि यदि सरकार इस मांग पर जल्द निर्णय नहीं लेती, तो धरना, मौन व्रत, बुद्धि शुद्धि यज्ञ और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने पर भी विचार किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.