हल्द्वानी, फरवरी 21 -- लालकुआं, संवाददाता। गोमाता राज्य माता जनजागरण अभियान के संयोजक विनोद चंद्र भट्ट ने देवभूमि उत्तराखंड में गोमाता को राज्य माता का संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। हल्दूचौड़ में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखित समर्थन पत्र भेजकर इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथ्वाल ने भी मांग का समर्थन किया है। प्रेस वार्ता में भुवन भट्ट, भुवन सिंह बिष्ट, कैलाश पड़लिया, मनीष तिवारी, हेम दुमका, हर्षित बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...