देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। हरिद्वार की हर की पौड़ी से प्रारंभ हुई गौभक्त विनोद चंद्र भट्ट की अंग-समर्पण दंडवत यात्रा अपने सोलहवें दिन देहरादून के घंटाघर क्षेत्र पहुंची। यात्रा के तहत दीन दयाल उपाध्याय पार्क में छह दिवसीय तप कार्यक्रम शुरू हुआ है, जिसमें तीन दिन अन्न-त्याग और तीन दिन निर्जला तपस्या की जाएगी। गोमाता को राज्यमाता का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर यह तप किया जा रहा है। यात्रा के समर्थन में भारतीय गौ क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह मटूडा, आचार्य राकेश प्रसाद सेमवाल, आचार्य सूरत राम डंगवाल, मंजू नेगी, आशा बिष्ट, शशि भंडारी, तनुजा नेगी, शंकर सिंह रावत तथा सनातन संस्कृति की अध्यक्षा राधा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...