लखनऊ, अगस्त 20 -- विधायक ने टेंडर प्रक्रिया रुकवाने के लिए प्रमुख सचिव और डीएम से बात की 35 वर्षों से नहीं की गई थी नीलामी, इस साल मछली मारने के लिए होना था पट्टा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोमती में मछली शिकार के लिए मत्स्य विभाग ने नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर जारी होते ही हंगामा खड़ा हो गया। नदी के किनारे रहने वाले मछुआरा समाज ने आपत्ति जताई है। मछुआरा समाज के लोगों का कहना है कि मछली पकड़ने के लिए बड़े ठेकेदार आए तो 8000 परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। मछुआ समाज की आपत्ति पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने प्रमुख सचिव तथा जिलाधिकारी से मछली पकड़ने का ठेका देने की प्रक्रिया निरस्त करने का अनुरोध किया है। मछुआरा समाज के मन्ना कश्यप ने बताया कि गोमती नदी में मछली पकड़ने का ठेका 35 वर्ष से बंद है। इस बार मत्स्य ...