शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- गोमती नदी के संरक्षण को लेकर संत शत रुद्र प्रताप सिंह ने 15 फरवरी से पीलीभीत के माधौटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से पैदल यात्रा शुरू की है। मंगलवार देर शाम यात्रा गोमती तट स्थित सुनासीर नाथ धाम पहुंची, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को यात्रा फिर आगे बढ़ी। आज रात्रि विश्राम पुवायां के पन्नघट पर होगा। यह पदयात्रा गाजीपुर तक जाएगी। शत रुद्र प्रताप सिंह पूर्व सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर, खेल मंत्रालय भारत सरकार और यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके साथ जिला संयोजक अजीत सिंह चौहान, संघ अध्यक्ष कैलाश सिंह तोमर, खुटार ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, सुधीर सिंह, रमेश सिंह, प्रियांशु सिंह, डॉक्टर संजय अवस्थी, सत्येंद्र सिंह, निर्भय सिंह और शंकर भदौरिया सहित कई लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...