लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- नेशनल हाईवे 30 पर लखनऊ और दिल्ली को जोड़ने वाला गोमती नदी पुल का एक हिस्सा चार साल में कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल की सरिया नजर आने लगी। हालत देखकर बुधवार को एक बार फिर मरम्मत का काम शुरू किया गया है। जिससे वाहनों के निकलने में परेशानी हो रही है। नेशनल हाईवे पर चपरतला में गोमती नदी का पुल बना है। नेशनल हाईवे रोड के चौड़ीकरण को लेकर बने इस पुल का निर्माण 2016-17 में शुरू किया गया था। 2021 में पुल का निर्माण पूर्ण होने के बाद इस पर वाहन चलने शुरू हो गए थे। लेकिन पुल की हालत दुरुस्त नहीं है। काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हुए पुल की मरम्मत करने बुधवार को जिम्मेदार मौके पर पहुंचे। लोगों को यह चिंता सता रही है कि पुल बने अभी 4 साल भी ठीक से नहीं हो पाए हैं और पुल की एक साइड लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। जिस पर जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.