हरदोई, मार्च 22 -- भरावन, संवाददाता। क्षेत्र के सिद्धनाथ बाबा के स्थान पर आयोजित 25 वें वार्षिकोत्सव में सीतापुर जिले के मेलार्थियों के आवागमन के लिए कश्यप मित्रगण सेवा समिति ने एक सप्ताह के अंदर बांस का सेतु बना कर सभी को चकित कर दिया। इसके लिए श्रद्धालुओं ने तारीफ की। सिद्धनाथ मंदिर लालपुर खाले में 25 वाँ वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। गुरुवार को रामचरित मानस का पाठ आरम्भ किया गया था। शुक्रवार को हवन और कन्या भोज के उपरांत सिद्धनाथ बाबा को छप्पन भोग लगाकर सर्वसमाज के कल्याण की कामना की गई। दोपहर से शुरू हुआ विशाल भंडारा देर रात तक चलता रहा। रात में नरोइया की प्रसिद्ध धार्मिक रामलीला कमेटी के कलाकारों द्वारा बेहतरीन मंचन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। समिति के अध्यक्ष गोकुल कश्यप ने बताया कि वार्षिकोत्सव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.