जौनपुर, अगस्त 31 -- जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ घाट के पास शास्त्री पुल ने शनिवार को दिन में करीब तीन बजे एक युवक गोमती नदी में कूलद गया। संयोग अच्छा था कि जब कूदा तो नीचे कुछ मछुआरे थे। उन्होने उसे बचा लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम 45 वर्षीय नीलू भारती निवासी सेवईनाला थाना जफराबाद बताया। मछुआरा राजा निषाद, भोलू निषाद, कल्लू निषाद, जय कुमार, इंद्रजीत की वजह से नीलू भारती की जान बच गई। इस हादसे के बाद पुल के ऊपर और नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नीलू को लेकर सिपाह पुलिस चौकी चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...