सुल्तानपुर, मई 23 -- गोसाईगंज। गोसाईगंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर संगत चपरहवा में शुक्रवार सुबह गोमती नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र फतेहपुर संगत निवासी राम लाल निषाद(40) मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। वह गुरुवार देर शाम को शौच के लिए गोमती नदी किनारे गया था। जब रात को वह लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने रात को ही काफी खोजबीन की। शुक्रवार सुबह उसका शव गोमती नदी में पानी मे उतराता पाया गया। परिजन शव को पानी से निकालकर घर ले आए, और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक की पत्नी रीता देवी ने घटना का प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया है। म...