लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। सौरपुर थानाक्षेत्र में गोमती नदी नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गोमती नदी से बाहर निकलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सौरपुर निवासी किसान लाला सोमवार को गोमती नदी नहाने गया था। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों से तलाश की। परिजन नदी किनारे पहुंचे तो लोगों ने एक युवक के डूबने की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों से युवक की तलाश कराई। थोड़ी देर बाद लाला का शव गोताखोरों ने तलाश लिया। लाला का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि छोटा भाई सोमवार को गोमती नदी नहाने गया था। नहाते वक्त वह नदी में डूब गया। मंगलवार को पुलिस ने लाला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परि...