बागेश्वर, जुलाई 20 -- नगर पंचायत गरुड़ नदी उत्सव व हरेले पर्व से अभियान के तहत पौध रोपण कार्यक्रम शुरू किया। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने एक पौध रोपकर कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद गोमती नदी के आसपास 200 पौधों का रोपण किया। अभियान को विस्तार देते हुए एड्मस स्कूल में बच्चो के साथ नदी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया। अनुज कुमार आधिशासी अधिकारी, किशन सिंह बिष्ट, कविता पांडे, व प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी, मैनेजर जावेद सिद्दीकी मौजूद रहे। उधर राजूहा मटेना में 100 से अधिक पौधे रोपे। इस मौके पर पुष्पा फुलारा, मंजू देवी, राजेंद्र राम, गणेश राम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...