जौनपुर, अगस्त 8 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले में गोमती नदी का जलस्तर अब नीचे खिसकना शुरू हो गया है। इससे उस इलाके में रहने वाले लोगों को राहत मिली है। वहीं प्रशासन ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है। चंदवक के तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। उधर, गुरुवार को दिन में जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। केराकत तहसील के मई गांव में लगे गेज के अनुसार, गुरुवार की शाम छह बजे 69.55 मीटर पर जलस्तर था, जबकि शाम सात बजे दो सेंटीमीटर कम होगर 69.55 मीटर पर पहुंच गया। यहां एक दिन पहले यानी बुधवार को 69.67 मीटर तक पानी बढ़ा था। इस तरह से करीब आधा सेंटी मीटर प्रति घंटे के हिसाब से जलस्तर कम हो रहा है। उप जिलाधिकारी केराकत शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्राम चंदवक में निरीक्षण किया गया। घाट पर जलस्तर लगभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.