लखनऊ, फरवरी 14 -- गोमती नगर विस्तार में फ्लड पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। 400 केएल क्षमता के इस पम्पिंग स्टेशन से बरसात में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण करके मशीनों की टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयार पूरी रखें, जिससे कि बरसात में पम्पिंग स्टेशन का संचालन प्रभावी रूप से किया जा सके। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में जी-20 रोड के निकट फ्लड पम्पिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इसकी क्षमता 400 किलोलीटर है और इसे बनाने में 7.5 करोड़ रूपये की लागत आयी है। उन्होंने बताया कि स्टेशन में कुल 06 पम्प लगाये गये हैं। प्रत्येक पम्प 60 एच0पी0 का है और एक पम्प प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.