लखनऊ, फरवरी 14 -- गोमती नगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। एलडीए ने शनिवार को भूमि पूजन के साथ ही इस परियोजना की शुरूआत कर दी है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह कम्यूनिटी सेंटर सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जिसका पूरा व्यय प्राधिकरण करेगा। गोमती नगर विस्तार के आवंटी विवाह समारोह आदि आयोजनों के लिए कम्यूनिटी सेंटर बनवाने की मांग लम्बे समय से कर रहे थे। इसको देखते हुए एलडीए अब यहां कम्यूनिटी सेंटर निर्मित करने जा रहा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह कम्यूनिटी सेंटर तीन मंजिला होगा। यहां मल्टीपर्पज हॉल व लॉन के साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया व कमरे होंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी, इन्डोर गेम्स, जिम, योगा सेंटर, कैफे व स्वीमिंग पूल की भी सुविधा होगी। बीकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.