लखनऊ, जनवरी 11 -- गोमती नगर जन कल्याण महासमिति की ओर से निजी अस्पताल के सहयोग से स्वास्थ्य एवं जागरुकता शिविर लगा। महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, महिलाओं में होने वाली बीमारी के लक्षण, निदान के बारे में डॉक्टरों ने जानकारी दी। शिविर में करीब 107 महिलाओं ने बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, कैल्शियम एवं बीएमडी की जांच करवाई। अस्पताल प्रबंधक आशीष शर्मा ने बताया कि शिविर में ब्रेस्ट कैंसर, स्किन एवं आर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जानकारी दी। महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल एएन पांडेय, सचिव संजय निगम, सांस्कृतिक सचिव आरडी मौर्य, महिला प्रभारी नीलम सिंह, शीला शुक्ला, शशि निगम, अर्चना शुक्ला, मीनाक्षी सिंह, मीरा सिंह, निर्मला सिंह, डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुष्पा पांडे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...