लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। गोमती नगर में अवैध रूप से संचालित कार वर्कशॉप के खिलाफ एलडीए ने गुरुवार को एक बार फिर अभियान चलाया। इस दौरान 05 कार वर्कशॉप पर बुलडोजर चलाकर अवैध स्ट्रक्चरों को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आवासीय योजनाओं में खुले इस तरह के अवैध कार गैराज के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्तान ने गोमती नगर क्षेत्र में सील होने के बाद चल रहे कार सर्विस सेंटर की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसे प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और उन्हें ध्वस्त करने का आदेश दिया था जिसके क्रम में अब एलडीए इन्हें गिरा रहा है। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आवासीय कालोनियों में खुले इन अवैध कार वर्कशॉप से क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कार गैराज में वाहनों की धु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.