लखनऊ, अगस्त 4 -- पर्यटन विभाग ने राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत शहर के प्राचीन मंदिरों और गोमती नदी के घाटों के आसपास पर्यटन विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। पर्यटन विकास की 10 योजनाओं के लिए 09 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ के प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक स्थल और गोमती नदी के तट हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन स्थलों का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विस्तार पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। पर्यटन विभाग धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राजधानी लखनऊ में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के समग्र विकास ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.