प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। खेल स्टेडियम में सोमवार को गोमती ग्लोबल स्कूल नौबस्ता चौखड़ा और बीएसएस एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोमती ग्लोबल स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 165 रन बनाए। आर्यन ने 65 और सैफ ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में बीएसएस एकेडमी की टीम 15 ओवर में 125 ही बना सकी। सूर्यांश ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली। गोमती ग्लोबल की ओर से सनब ने 5 विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...