लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ। गोमती नदी को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (एसटीसी) उत्तर प्रदेश शुक्रवार को होटल ताज में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शाम 4 बजे संबोधित करेंगे। एसटीसी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती में प्रदेश के जलशक्ति और नमामि गंगे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शिरकत करेंगे। इस आयोजन के दौरान कई सत्र होंगे। इसमें अनेक विशेषज्ञ गोमती नदी को स्वच्छ बनाने को लेकर अपनी राय रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...