पीलीभीत, अप्रैल 24 -- माधोटांडा/कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल को संवारने के लिए तैयार हुए 31 करोड़ के प्रस्तावों का सत्यापन करने को एक बार फिर केंद्रीय टीम माधोटांडा आएगी। यही नहीं तैयार किए प्रस्ताव में अभी कुछ मुद्दों पर कटौती होने के संकेत मिले हैं। बताए गए कुछ सुझावों पर कटौती के बाद इसकी पीपीटी बनने के बादि इसका प्रजेटेंशन दिया जाएगा। उपरांत इसे मंत्रालय को भेजा जाएगा। दरअसल पर्यटन के लिए खास माने जाने वाली पीलीभीत जनपद में धार्मिक तौर पर माधोटांडा के मां गोमती उद्गम स्थल को संवारने के लिए पिछले दिनों निर्देश मिले थे। निर्देशों के क्रम में यहां सभी विभागों से उनके अपने अपने प्रस्ताव मांगे गए थे। कई बार टीमों ने यहां पहुंच कर सर्वे और सत्यापन किया था। इसके बाद रिपोर्ट बनी। गोमती उद्गम के संवारने के लिए जब प्रस्ताव बने तो तय हुआ कि यहां झूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.