अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। गोमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक किशोरी को अलीगढ़ से खुर्जा तक तलाशा गया, लेकिन किशोरी नहीं मिली। जिला अंबेडकर नगर के थाना महरुआ क्षेत्र के सरसैन किरानीपुर का मोहम्मद कैफ जनपद गौंडा के थाना करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया है। सूचना के बाद टूंडला व हाथरस में गोमती एक्सप्रेस को चेक किया गया। लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इस चेकिंग में मुस्लिम युवक भाग गया। अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंची ट्रेन में जीआरपी ने यहां भी तलाशा। इस दौरान यहां ट्रेन में चेन पुलिंग के चलते पांच मिनट ट्रेन अतिरिक्त समय खड़ी रही। लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...