अलीगढ़, दिसम्बर 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने एक जनवरी 2026 से नई समय सारणी (टाइम टेबल ) घोषित करने का निर्णय लिया है। इसमें नई ट्रेनों के संचालन के साथ ही कुछ ट्रेनों के विस्तार, फेरों में बढ़ोतरी, नए ठहराव, ट्रेनों की विभिन्न स्टेशनों पर आगमन, प्रस्थान समय में परिवर्तन भी शामिल होंगे। इसमें अलीगढ़ में गाड़ी संख्या 12419 व 12420 गोमती एक्सप्रेस का ठहराव दोनों ओर से दो मिनट के स्थान पर पांच मिनट कर दिया गया है। लंबे समय से यात्री इस ट्रेन के ठहराव समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 19603/ 19604 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन का अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 14033 दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के स्थान पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.