लखीमपुरखीरी, अप्रैल 19 -- लखनऊ से चलकर पीलीभीत जानें वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटा लेट रही। वहीं पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा लेट रही। इससे तमाम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को लखनऊ से चलकर पीलीभीत जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 15009 लखीमपुर स्टेशन पर तय समय 10.19 की जगह 12.17 बजे पहुंची। गोला में 10.48 की जगह 12.47 बजे और मैलानी में 11.25 की जगह 1.27 बजे पहुंची। इसी तरह पैसेंजर ट्रेन संख्या 55084 गोला स्टेशन 12.08 बजे पहुंची। इसके बाद 1.27 बजे रवाना हुई। मैलानी से सीतापुर जाने वाली 55081 तय समय 3.19 की जगह एक घंटा लेट लखीमपुर स्टेशन पहुंच सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.