पीलीभीत, फरवरी 16 -- पूरनपुर/पीलीभीत। गोमती जीवन यात्रा का शुभारंभ माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल से किया गया। विगत दिवस से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन, आरती और यज्ञ के बाद माता गोमती का पावन जल कलश में भरकर यात्रा प्रारंभ की गई। यह कलश यात्रा के दौरान साथ रखा जाएगा और समापन पर कैथी महादेव घाट स्थित गंगा-गोमती संगम पर भगवान शिव को अर्पित किया जाएगा। कलश पूजन के बाद आयोजित गोष्ठी में जिले के संयोजक अंशुमन तिवारी ने कहा कि यह यात्रा गोमती नदी की अविरल धारा और पुनर्जीवन के संकल्प की यात्रा है। बताया कि यात्रा पीलीभीत की पवित्र भूमि से आशीर्वाद लेकर जनजागरण के उद्देश्य से निकली है। जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह ने यात्रा के उद्देश्य को सराहनीय पहल बताया। वहीं यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.