लखनऊ, सितम्बर 8 -- भारतीय परिधान, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ, संवाददाता। गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका पर सोमवार को सनातन महासभा की ओर से सनातन समागम और मां गोमती की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेहंदी, रंगोली व भारतीय परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं दीपदान कर नशा मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया गया। शाम को मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि और शंखनाद के साथ सात मंचों से स्वामी आनंद नारायण व पूर्व आईएएस आशा सिंह के सानिध्य में मां गोमती की महाआरती हुई। इससे पहले गोमती सफाई और नशा मुक्त प्रदेश बनाने को लेकर संकल्प लिया गया। वहीं शुभम, जारा, अंकिता ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने भारतीय परिधान, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पुरस्कार जीते। महासभा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.