लखनऊ, जून 27 -- राजधानी में शुक्रवार को गोमतीनगर विस्तार, निराला नगर, जानकीपुरम, निगोहां सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान आरडीएसएस योजना के तहत मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-चार उपकेंद्र से दोपहर तीन से 3:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगा। निराला नगर उपकेंद्र सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। जानकीपुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से सुबह 10 से शाम चार बजे तक आंशिक बिजली बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.