गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर वाया गोरखपुर का संचलन पांच फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को गोमतीनगर से शाम 6.55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर में 3.30 मालतीपाटपुर पहुंचेगी। वापसी में 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से दिन में 11.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात 8 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.