लखनऊ, फरवरी 14 -- गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने आगामी वार्षिकोत्सव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। शनिवार को गोमतीनगर स्थित नक्षत्र वाटिका में आयोजित बैठक में अध्यक्ष डा. बीएन सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन व सैनिटरी पैड वितरण, स्मारिका प्रकाशन और जून 2026 तक सभी उपखंड समितियों के चुनाव कराने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। समिति ने क्षेत्र में ओपन जिम, सोलर लाइट और रेलवे ओवरब्रिज जैसे विकास कार्यों के लिए रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महासचिव डा. राघवेंद्र शुक्ला, कार्यवाहक महासचिव कर्नल एएन पांडे, सचिव संजय निगम, केके मौर्य, सीजी नायर सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...