लखनऊ, जनवरी 31 -- गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध समिति की बैठक शनिवार को विवेक खंड में हुई। बैठक में महासमिति के सचिव संजय निगम ने बताया कि महासमिति का वार्षिकोत्सव फरवरी माह के तृतीय सप्ताह में होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में कई मांगों का एजेंडा रखा जाएगा। इनमें गोमतीनगर को पॉलिटेक्निक तक मेट्रो से जोड़ने का काम, सरकारी महिला डिग्री कॉलेज, लॉ कॉलेज की स्थापना, खंड 5 और 6 में सीवर पाइपलाइन के पुरानी होने पर इसको बदले जाने आदि कई मामलों को उठाएंगे। महासमिति के अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, सचिव व कार्यवाहक कर्नल एएन पांडे आदि बैठक में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.