लखनऊ, सितम्बर 24 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर 15078 गोमतीनगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस के गोमतीनगर से गोरखपुर के मध्य 01 दिसंबर से समय में परिवर्तन किया है। 15078 गोमतीनगर-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 दिसंबर से परिवर्तित समयानुसार गोमतीनगर से 10.30 बजे प्रस्थान कर गोण्डा से 12.30 बजे, बस्ती से 13.37 बजे, गोरखपुर से 15.05 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित समयानुसार निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन कामाख्या 14.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी का गोरखपुर से कामाख्या के बीच समय यथावत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.