लखनऊ, अक्टूबर 12 -- राजधानी में सोमवार को निराला नगर, गोमतीनगर, कमता व सर्वोदय नगर सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत की जाएगी। लेसा के न्यू कैंपस उपकेंद्र के अस्ती फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। निराला नगर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे कृष्ण मार्ग, जामुन वाली गली, शंकर नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर के विशालखंड-तीन, चार व पांच में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे लोनापुर, चड़िया मऊ, बहादुरपुर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर के विरामखंड, विकासखंड व पत्रकारपुरम में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.