लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर के विभूतिखंड उपकेंद्र में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे एल्डिको चैम्बर, साइबर हाइट, रोहतास, किसान मंडी प्रभावित रहेगी। गहरू उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र, दरोगाखेड़ा, जयराजपुरी, रसूलपुर प्रभावित रहेगा। क्लाइड रोड उपकेंद्र के वजीर हसन रोड, रविदास नगर, एकलव्य नगर, अशोक मार्ग, वे-रोड, गोखले मार्ग, सूर्योदय कॉलोनी, सिकंदर नगर, सप्रू मार्ग व क्लाइड रोड प्रभावित रहेगा। इसके अलावा दारूलशफा, हनुमान सेतु उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.