जहानाबाद, जनवरी 13 -- गोभी, मटर, सहित हरी सब्जियों से सज गयी दुकानें किंजर। मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा दही के साथ-साथ लजीज आलू दम की सब्जी भी खाया जाता है। इस पर्व को लेकर किंजर, शांतिपूरम, शंकरपुर, इमामगंज, हाजीपुर, इब्राहिमपुर आदि बाजारों में मगही टमाटर, हरा छेमी, सगहा प्याज, लाल प्याज, बिंस, गोबी पत्ता, फूलगोबी, हरा धनिया पत्ता, मुली, बैगन आदि हरी सब्जियों की दुकानें सज गई है। हर लोग नया लाल आलू की मांग दुकानदारों से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग आलू दम में मशरूम या पनीर डालकर भी सब्जियों को लजीज बनाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...