छपरा, दिसम्बर 31 -- वाहन के साथ चालक गिरफ्तार सोनपुर। संवाद सूत्र पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा रेल खंड पर बुधवार की शाम छपरा से सोनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप के धक्का मार देने से सोनपुर और परमानंदपुर स्टेशनों के बीच गोबिन्द चक के समीप रेलवे गुमटी संख्या 04 स्पेशल के बंद गेट का बूम टूट गया। घटना के बाद चालक वाहन के साथ पकड़ा गया। बूम टूटने के कारण गाड़ियों का परिचालन थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। सड़क मार्ग से आने- जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी हुई । सूचना मिलते ही आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने पिकअप को जब्त और चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुमन कुमारी ने बताया कि छपरा से सोनपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप के धक्का मार देने से सोनपुर से परमानंदपुर के बीच रेल गुमटी संख्या 04 के बंद गेट का बूम टूट गया...