औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। जनपद के कस्बा खानपुर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में सोमवार को गाय के गोबर से लकड़ी (गोकाष्ठ) बनाने वाली मशीन का शुभारंभ किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रेमचन्द्र निरंजन ने मशीन का पूजन कर संचालन प्रारम्भ कराया। पूजन कार्यक्रम सुरभि स्वयं सहायता समूह की पूनम शुक्ला व सदस्यों ने विधिवत कराया। इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि भारतीय परंपरा में गाय का विशेष महत्व है और उसका गोबर भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है। गोबर से पहले खाद, बायोगैस, अगरबत्ती, गमले सहित कई प्राकृतिक उत्पाद बनाए जाते रहे हैं, अब गोकाष्ठ के रूप में इसका उपयोग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। गौशाला संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.