नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा 2025 का बेहद खास महत्व माना गया है। यह खास दिन हर साल दीपावली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। प्रकृति से जुड़ा यह पर्व इस साल 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला को याद करते हैं जब उन्होंने अपनी छोटी ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की इंद्रदेव के प्रकोप से रक्षा की थी। गोवर्धन पर्वत को धरती, अन्न और गोवंश का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन गोवर्धन पूजा करने के लिए घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण की आकृति बनाते हैं। बता दें, इस साल गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 13 मिनट से शाम 05 बजकर 49 मिनट तक है। ऐसे में अगर आप पहली बार गोवर्धन पूजा करने वाले हैं और गोवर्धन पर्वत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.