गाजीपुर, जनवरी 31 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के कचहरी के पास गुरुवार की रात को दिवाल से सटाकर गोबर फेंकने के विवाद को लेकर सुशील सिंह कुशवाहा और अनुराग यादव से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान सुशील सिंह ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। मारपीट के कारण का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में गोराबाजार चौकी इंचार्ज शिवाकांत मिश्रा की तहरीर पर एक पक्ष से आलोक यादव उर्फ अम्बुज, अतिज्ञ यादव उर्फ अमृत पुत्र सुनील यादव निवासी पहाड़पुर उर्फ लंगड़पुर, देवम सिंह पुत्र नवीन कुमार सिंह निवासी इन्द्रपुरी और दूसरे पक्ष से सुनील कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में असलहा लहराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ह...